जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दुनिया के सामने जब गरीबी, भुखमरी और आर्थिक असमानता बड़ी चुनौती बनी हुई है, तब भारत ने इस मोर्चे पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने वैश्विक स्तर पर उसका ध्यान खींचा है।
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत ने साबित किया है कि मजबूत आर्थिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के मेल से बड़े पैमाने पर गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ा जा सकता है।