राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में पिछले 25 वर्षों के दौरान राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे प्रत्येक मृतक के परिवार के एक-एक सदस्य को राज्य सरकार स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान करेगी।
सूत्रों के अनुसार, हाल में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। हालांकि राज्य सरकार ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।