National
बिहार का जलवा ब्रिटेन में, अपनी विरासत और पर्यटन की ताकत से दुनिया को किया आकर्षित
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने और राज्य में विदेशी पर्यटकों एवं निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के माननीय पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने
लेखक Prem Shankar Mishra118K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने और राज्य में विदेशी पर्यटकों एवं निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के माननीय पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर एवं लंदन में आयोजित पर्यटन रोड शो में सहभागिता की।
पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, टूर आपरेटरों एवं विभिन्न हितधारकों के साथ बिहार में पर्यटन विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निवेश की संभावनाओं तथा पर्यटन स्थलों के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा हुई।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)