डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादित बयान दिया है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के किसान आत्महत्याओं पर दिए गए विवादित बयान से पूरे महाराष्ट्र में भारी आक्रोश फैल गया है। पार्टी नेतृत्व नाराज है और उनके निलंबन पर विचार कर रहा है।
बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो किसान आत्महत्या करते हैं, उनकी अंत्येष्टि में किसी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब लोगों को पता चलेगा कि उनका शरीर जानवर खा सकते हैं और उनके अवशेषों का क्या होता है, तभी वे आत्महत्या करना बंद करेंगे।”