National
नेपाल से पंजाब तक फैला 'तारिक' का काला साम्राज्य, 5.67 लाख प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद हिमाचल तक पहुंची जांच
पीयूष दुबे, पीलीभीत। माधोटांडा के एक छोटे से मेडिकल स्टोर से लेकर नशीली दवाओं का नेटवर्क तैयार करके करोड़ों रुपये का धंधा करने का आरोपित तारिक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जांच के इतर औषधि प्रशासन विभाग भी नशीली
लेखक Peeyush Dubey45K पढ़े गए

पीयूष दुबे, पीलीभीत। माधोटांडा के एक छोटे से मेडिकल स्टोर से लेकर नशीली दवाओं का नेटवर्क तैयार करके करोड़ों रुपये का धंधा करने का आरोपित तारिक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जांच के इतर औषधि प्रशासन विभाग भी नशीली दवाओं के नेटवर्क को खंगालने लगी है।
इसके लिए सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन की ओर से हिमाचल के सोलन में स्थित दवा कंपनी को नोटिस देकर पूरा नेटवर्क खंगालने की तैयारी कर ली है। इससे कंपनी से लेकर माधोटांडा तक दवा पहुंचाने के पूरे नेटवर्क को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)