जागरण संवाददाता, गिरिडीह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में जिले से कई कांग्रेसी शामिल होंगे।
इनमें से कुछ रेलगाड़ी के माध्यम से शुक्रवार को सवारी करने को रवाना हुए जबकि कुछ कांग्रेसी शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेलगाड़ी से ही प्रस्थान करेंगे।
वहीं, गिनती के पांच लोग हवाई मार्ग से सफर कर दिल्ली पहुंचेंगे व महारैली में शामिल होंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र के नेता पारसनाथ स्टेशन से जबकि डुमरी के साथी पारसनाथ स्टेशन, बगोदर व सरिया के कांग्रेसी हजारीबाग रोड स्टेशन व जिले के कुछ कांग्रेसी कोडरमा स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन की सफर करेंगे।