डिजिटल डेस्क, पटना। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद किए जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह रिएक्शन सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश पर उन्होंने कहा, "हां, मैं सरेंडर कर दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। अदालत जब और जहां भी कहेगी, मैं सरेंडर कर दूंगा..."
अनंत सिंह ने कहा," 1 दिसंबर को जहां सरेंडर करना होगा मैं कर दूंगा। कोर्ट के अलावा हम कहीं नहीं जाएंगे। कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका पालन करेंगे। साथ उन्होंने कहा कि न्यायालय के ऊपर हमें भरोसा है। वहीं से फिर बेल मिल जाएगी और हम घर चले आएंगे।"