जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए रेल मंत्रालय ने सकारात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
जिले के नौ रेल फाटकों पर रोड ओवरब्रिज-आरओबी तथा अंडरपास-आरयूबी निर्माण को लेकर रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने पत्र भेजकर रेलवे की ओर से की गई जांच एवं तैयार रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी सांसद ढुलू महतो को उपलब्ध कराई है।
रिपोर्ट में धनबाद के चिह्नित समपार फाटकों की वर्तमान स्थिति बताई गई है। सांसद ने पिछले 21 जुलाई को लोकसभा में धनबाद के विभिन्न समपार फाटकों पर रोड ओवरब्रिज एवं रोड अंडरब्रिज निर्माण की आवश्यकता का मामला उठाया गया था।