National
स्ट्रीट लाइट खराब हो या कोई और समस्या, व्हाट्सएप पर भेजें फोटो; चंडीगढ़ निगम कराएगा तुरंत समाधान
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में खराब स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की शिकायत अब नगर निगम के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 पर की जा सकेगी। निगम ने लोगों से शिकायत के साथ फोटो और सटीक लोकेश
लेखक Balwan Singh75K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में खराब स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की शिकायत अब नगर निगम के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 पर की जा सकेगी। निगम ने लोगों से शिकायत के साथ फोटो और सटीक लोकेशन साझा करने की अपील की है, ताकि समस्या की पहचान कर उसका समाधान किया जा सके।
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में लोगों की भागीदारी अहम है। उन्होंने खराब, बंद या क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइटों की शिकायत प्राथमिकता से भेजने को कहा। शिकायत में सेक्टर, सड़क का नाम या नजदीकी लैंडमार्क भी बताने की अपील की गई है।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)