शिव मिश्रा, अरवल। कहते हैं कि हौसलों के आगे मुश्किलें भी घुटने टेक देती हैं। अरवल जिले के करपी बाजार की 17 वर्षीय खुशबू कुमारी इसकी जीवंत मिसाल बन गई हैं।
कभी आर्थिक तंगी और पिता के साये से महरूम जिंदगी की चुनौतियों के बीच पली-बढ़ी इस बेटी ने रग्बी के मैदान में ऐसी छलांग लगाई कि आज उसकी पहचान जिले की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है।