राज्य ब्यूरो, जम्मू। राज्य सरकार ने सचिवालय में कार्यरत 39 कर्मचारियों को अर्ध-स्थायी (क्वासी परमानेंट) घोषित किया है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से अस्थायी आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सचिवालय अधीनस्थ सेवा के 39 सदस्यों की सेवाओं को अर्ध-स्थायी घोषित करने की मंजूरी दी गई है।