करियर डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया को इसकी खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों और शिक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक संघर्षों के लिए भी जाना जाता है। साल 1920 में  ब्रिटिश काल में इस संस्थान की स्थापना की गई थी। इसी समय देश में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अतिरिक्त तीन अन्य बड़ी संस्थाएं काशी विद्यापीठ, गुजरात विद्यापीठ और बिहार विद्यापीठ भी स्थापित की गई थी।