डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसान कल्याण, स्वच्छता और मंडियों में बेहतर व्यापारिक वातावरण विकसित करने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में मंडी परिषद द्वारा संचालित ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ के अंतर्गत 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर प्रदेश की सभी मंडी समितियों में दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस पहल के जरिए मंडियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, किसानों एवं व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।