National
महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर वसूली, वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, महराजगंज। संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एआरटीओ और ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई)
लेखक Sachidanand Mishra119K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, महराजगंज। संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एआरटीओ और ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकारी फीस की निर्धारित सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही और दलालों के जरिए आवेदकों से 5,500 से 7,500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। अधिवक्ता जुगुल किशोर पटेल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से महराजगंज स्थित एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट हो रहा था।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)