National
लखनऊ में पुलिस-सेना के जवान की हत्या की साजिश, पाकिस्तानी हैंडलर के तीन गुर्गे गिरफ्तार
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : भारत में प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के जरिए उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात कराने की साजिश का यूपी एटीएस ने पर्दाफाश किया है। आरोपित इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क
लेखक Aditya Kumar Tiwari126K पढ़े गए

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : भारत में प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के जरिए उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात कराने की साजिश का यूपी एटीएस ने पर्दाफाश किया है। आरोपित इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।
एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी कार्मिक की टारगेट किलिंग की तैयारी कर रहे पंजाब के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। आरोपितों के कब्जे से विदेशी पिस्टल और 20 विदेशी कारतूस बरामद हुए हैं। हत्या के बाद उसका वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजने के बदले तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)