National
हिमालय में फिर बढ़ रहा खतरा, 3 लाख लोगों पर मौत का साया; रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमालयी क्षेत्रों में अनियंत्रित और तेजी से बढ़ते निर्माण कार्यों ने पहाड़ों के पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर संकट में डाल दिया है।
लेखक Digital Desk194K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमालयी क्षेत्रों में अनियंत्रित और तेजी से बढ़ते निर्माण कार्यों ने पहाड़ों के पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर संकट में डाल दिया है।
एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, इस अंधाधुंध विकास के कारण कम से कम 3 लाख लोग संभावित प्राकृतिक आपदाओं के सीधे खतरे में आ चुके हैं।
साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशिक शोध के मुताबिक, उत्तरी नेपाल, दक्षिण-पूर्वी तिब्बत और भारत के उत्तराखंड के संवेदनशील इलाकों में साल 2016 से 2023 के बीच जोखिम वाले क्षेत्रों में निर्माण 45% तक बढ़ गया है। वहीं ग्लेशियर झीलों के फटने के खतरे वाले क्षेत्रों में तो निर्माण की रफ्तार 78% दर्ज की गई है।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)