राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पिता-पुत्र के परिवार को बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है।
एक ही परिवार के इन दोनों सदस्यों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा से विधायक उमेश राय को शुक्रवार को विशेष रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके घर भेजकर 25-25 लाख रुपये के दो चेक स्वजनों को सौंपवाए।