National
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत: सीएम योगी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हुई बारिश के कारण प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का निर्देश किया। फसलों के नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसका आकलन कर किसानों को हरसं
लेखक Digital Desk124K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हुई बारिश के कारण प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का निर्देश किया। फसलों के नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसका आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद दें। हर विपरीत परिस्थितियों में सरकार अन्नदाता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने यूपी में हो रही बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई आर्थिक हानि, पशुहानि और जिनके घर गिरे, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कर किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा दें। घर गिरने से बेघर हुए लोगों को राहत केंद्र और शरणालय केंद्र पहुंचाएं।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)