जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी दिल्ली में 1 नवंबर को मार्च निकालने का एलान कर दिया है। एक नंवबर को भाजपा 1984 के दंगा पीड़ितों के साथ मार्च करेगी।
पार्टी ने एलान किया है कि उनका मार्च दिल्ली में तिलक नगर से हरी नगर तक होगा। माना जा रहा है कि भाजपा का यह मार्च कांग्रेस के रामलीला मैदान की रैली के जवाब में आयोजित किया जा रहा है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।