संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। Jamui Cyber Fraud Arrest: साइबर अपराध के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने वाले शातिरों के खिलाफ पुलिस का अंतरराज्यीय शिकंजा कसता जा रहा है। महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने बिहार के जमुई जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक वांछित आरोपित को दबोच लिया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में की गई इस औचक छापेमारी में पुलिस ने आरोपित दिवेश कुमार को उसके घर से धर दबोचा।