जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव के दसवें संस्करण में भी इस बार रामनगरी के सभी जातीय मंदिरों के महंतों व प्रभारियों को सम्मिलित किया जाएगा।
इन्हें भी अयोध्या के अन्य मठ-मंदिरों के महंतों की भांति विधिवत अक्षत, मिष्ठान्न व आमंत्रण पत्र देकर दीपोत्सव का आमंत्रण भेजा जाएगा। तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के निर्देशन में इनकी सूची तैयार की जा रही है। पिछले दीपोत्सव में भी इन मंदिरों के महंतों को आमंत्रित किया गया था।