जागरण संवाददाता, पांवटा साहिब। जल शक्ति विभाग मंडल शिलाई में विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने सवाल उठाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती के लिए 800 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने केवल 140 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और फर्जी मार्कशीट के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।