National
डाकघर जाने का झंझट खत्म! अब घर बैठे खोलें नई पॉलिसी और जमा करें प्रीमियम, नवंबर से शुरू होगी सर्विस
गौरव शुक्ला, मुरादाबाद। डाकघर से जीवन बीमा कराने वाले जिले के ग्राहकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। डाक विभाग डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की सेवाओं को डिजिटल करने जा रहा है। मुरादाबा
लेखक Gaurav Kumar160K पढ़े गए

गौरव शुक्ला, मुरादाबाद। डाकघर से जीवन बीमा कराने वाले जिले के ग्राहकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। डाक विभाग डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की सेवाओं को डिजिटल करने जा रहा है। मुरादाबाद में नवंबर के पहले सप्ताह से नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहकों को बीमा से जुड़े कई कामों के लिए डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे आनलाइन माध्यम से नई पालिसी के लिए आवेदन करने और प्रीमियम जमा करने जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)