काशी में रात हो उठी जीवंत, बरसात के बीच सड़कों पर आस्था का उमड़ा जनज्वार, कहलाता है 'नक्कटैया लक्खा मेला'
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रिमझिम फुहारों और सुहानी हवाओं के बीच काशी की अगाध आस्था मौसम की हर दुश्ववारी पर भारी पड़ गई। हाथों में छाता थामे और रेनकोट पहने आस्थावानों का हुजूम गुरुवार की रात चेतगंज की विश्वप्रसिद्ध नक्कटै

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रिमझिम फुहारों और सुहानी हवाओं के बीच काशी की अगाध आस्था मौसम की हर दुश्ववारी पर भारी पड़ गई। हाथों में छाता थामे और रेनकोट पहने आस्थावानों का हुजूम गुरुवार की रात चेतगंज की विश्वप्रसिद्ध नक्कटैया के ऐतिहासिक गवाह बनने के लिए सड़कों पर उतर आया।
अर्नब चक्रवात की वजह से रात भर बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था, लेकिन न तो कलाकारों का जोश डिगा और न ही अपनी प्राचीन परंपराओं को सजीव रूप में देखने का बनारसियों का चिर-परिचित अल्हड़ मिजाज कम हुआ। भींगने से बचने के लिए लोग दुकानों के शेड, मकानों के बारजों और छज्जों के नीचे जमे रहे, लेकिन अपनी जगहों से टस से मस नहीं हुए।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)