जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। पांचाल घाट पर 22 जनवरी से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले श्रीरामनगरिया मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इस बार मेले को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से और आकर्षक बनाया जाएगा। ‘उत्तर प्रदेश दर्शन’ की अवधारणा के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की झलक प्रदर्शित करने का प्रयास रहेगा।