जागरण संवाददाता, रामनगर। पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कार्रवाई के लिए सात जोन व 14 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टर में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 जेसीबी मंगाई गई है। कार्रवाई के लिए वन विभाग के अफसर व कर्मचारी सुबह से व्यव्यस्था में लगे  हुए हैं।