संवाद सहयोगी, गम्हरिया। झारखंड सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी पाने वाले श्रमिकों के लिए परिवर्तनशील महंगाई भत्ता और मजदूरी की संशोधित दरें घोषित की गई हैं। नई दरें एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी गई हैं।
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 2/एम डब्ल्यू -2071/2010 (पार्ट-3), एल एंड टी-1603, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत यह निर्देश जारी किया गया है।