जागरण संवाददाता, जम्मू। दो नवंबर से जम्मू में दरबार मूव कार्यालयों का कामकाज शुरू होने के साथ ही शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। मंत्रियों, नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के जम्मू पहुंचने से उनके वाहनों और काफिलों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से अपने सरकारी काम करवाने जम्मू आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों के आसपास और व्यस्त बाजारों में वाहनों की संख्या में सीधा इजाफा होगा।