जागरण संवाददाता, वाराणसी। छावनी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इसे देखते हुए वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
वन अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि बंगला नंबर 61 और सेंट मैरीज स्कूल परिसर में व‍ि‍भाग की ओर से पिंजरे लगाए गए हैं। दोनों पिंजरों में बकरी को चारे के रूप में बांधा गया है, ताकि तेंदुआ होने पर उसे पकड़ा जा सके। इसके ल‍िए व‍िभाग लगातार न‍िगरानी भी कर रहा है।