संवाद सूत्र, खैरा (जमुई)। Jamui Khaira Gas Cylinder Blast: जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरनी पंचायत में शुक्रवार की देर रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरे कमरे को अपनी जद में ले लिया और कुछ ही पलों बाद तेज आवाज के साथ सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई।