National
अलीगढ़ में 55 करोड़ से बनेंगी 109 सड़कें, ग्रामीण इलाकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। चार महीने तक कार्यादेश के इंतजार में अटकीं मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना की सड़क परियोजनाओं ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिले में 55 करोड़ रुपये की लागत से 109 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा
लेखक Surjeet Singh131K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। चार महीने तक कार्यादेश के इंतजार में अटकीं मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना की सड़क परियोजनाओं ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिले में 55 करोड़ रुपये की लागत से 109 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से सात सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर भी काम शुरू हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने दिसंबर तक सभी सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इन परियोजनाओं से जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों को बेहतर बनाना है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सड़कें स्वीकृत की गई हैं। कुल बजट में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)