जागरण संवाददाता, आगरा। रेलवे ने वास्को डी गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर बदलने का फैसला किया है।
नई व्यवस्था एक जनवरी 2027 से लागू होगी। ट्रेन के ठहराव और रखरखाव व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, वास्को डी गामा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली एक्सप्रेस का नया नंबर 17379 होगा।