जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण ओडिशा के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गंजाम में 300 और गजपति में 700 से अधिक गांव प्रभावित हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों की 313 टीमें तैनात कीं।