जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच ईएमयू फेस्टिवल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन पांच, छह और सात नवंबर को संचालित की जाएगी। इससे गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर दैनिक यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सहूलियत होगी।