जेएनएन, अलीपुरद्वार। भूटान में गुरुवार की रात पुनाखा में एक ग्लेशियर झील फट गई। रात करीब सवा आठ बजे झील का पानी संकोष नदी में तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया था। एहतियात के तौर पर बंगाल के अलीपुर द्वार व असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है।
अलीपुर द्वार में संकोष नदी के किनारे स्थित भलका एक व दो, चेंगमाड़ी व लैंड ग्राम पंचायत के 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।