National
बागेश्वर में नगर पालिका के कंपेक्टर मशीन यार्ड में भीषण आग, 20 लाख रुपये का नुकसान
जागरण संवाददाता, बागेश्वर । कोतवाली के समीप नगर पालिका परिषद के कंपेक्टर मशीन यार्ड स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
लेखक ghanshyam joshi75K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बागेश्वर । कोतवाली के समीप नगर पालिका परिषद के कंपेक्टर मशीन यार्ड स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
इसकी चपेट में आकर सेंटर में रखी रिसाइकिल योग्य सामग्री, गोदाम का सामान और कूड़ा निस्तारण एवं प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नगर पालिका को लगभग 20 लाख रुपये की आर्थिक क्षति बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)