वत्सल गुप्ता, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मां डाट काली मंदिर जाने के लिए बनाए गए वायाडक्ट के नीचे से मिट्टी खिसक गई।इसके कारण वायाडक्ट की सड़क भी दो जगह से बैठ गई। एक जगह सड़क में दरार भी आई है।
इस खामी समेत अन्य काम के चलते वायाडक्ट को वाहनों के संचालन के लिए फिलहाल बंद भी रखा गया है। वहीं, सड़क में दिक्कत नजर आते ही एनएचएआइ ने आनन-फानन में मरम्मत का काम शुरू करा दिया।