डिजिटल डेस्क, रांची। Bengaluru to Ranchi Train Ticket: दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों को ट्रेन की टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेंगलुरु से रांची आने वाली ट्रेनों की सीमित उपलब्धता के कारण यात्रियों के सामने विकल्प कम हैं।
31 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच केवल 3, 5 और 6 नवंबर को ही ट्रेन उपलब्ध है। बाकी दिनों में इस मार्ग पर ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना तारीखों के अनुसार बनानी पड़ सकती है।