जागरण संवाददाता, पटना। नकटा दियारा से दीदारगंज बालू घाट तक कुल 92 गंगा घाटों, 82 स्थायी व अस्थायी तालाबों तथा कई पार्कों में छठ व्रतियों के लिए नगर निगम की ओर से अर्घ्य देने की व्यवस्था की जा रही है। 
बाढ़ से क्षतिग्रस्त घाटों, सीढ़ियों एवं संपर्क पथों की मरम्मत के साथ घाटों के समतलीकरण, पहुंच पथ निर्माण, पार्किंग, बैरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और यात्री शेड सहित आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का कार्य तेज कर दिया गया है।