राज्य ब्यूरो, रांची। मानव संपदा पोर्टल खोलने के बिंदु पर विकास आयुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता वाली समिति शुक्रवार को बैठक करेगी। समिति में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर व कार्मिक प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो शामिल हैं। समिति की बैठक में भी अगर कोई समाधान नहीं निकला तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन मुख्यमंत्री से मिलकर संबंधित बिंदुओं से अवगत कराएगा और न्याय की गुहार लगाएगा।