National
गोरखपुर में 10 लाख तक के बकाए पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ, 16 जनवरी तक मौका
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ब्याज माफी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मूल बकाया जमा करने पर करदाताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए 16 जनवरी 2027 तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता
लेखक Rajeev Ranjan177K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ब्याज माफी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मूल बकाया जमा करने पर करदाताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए 16 जनवरी 2027 तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। योजना के प्रति करदाताओं को जागरूक करने के लिए राज्य कर विभाग ने गुरुवार को कर अधिवक्ता संघों के साथ बैठक की।
शासन एवं राज्य कर मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित बैठक में उपायुक्त नृपेंद्र सिंह सेंगर ने योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के दायरे में विभिन्न कर कानूनों के अंतर्गत 31 दिसंबर 2025 तक जारी आदेशों से सृजित मांग को शामिल किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश बिक्री कर अधिनियम, 1948, व्यापार कर अधिनियम, 1995, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956, उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2008 और उत्तर प्रदेश प्रवेश कर अधिनियम, 2007 के तहत सृजित मांग शामिल है।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)