जागरण संवाददाता, मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारीजी के प्रति भाव रखने वाले भक्तों की संख्या करोड़ों में है। लेकिन, मूलरूप से हरियाणा निवासी साध्वी इंदुलेखा ने अलग ही अंदाज में जीवन गुजारने का निर्णय लिया।
ठाकुर बांकेबिहारीजी को वो अपना पति मान चुकी हैं और उनके लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा। गुरुवार शाम को नंदगांव में पहुंचकर उन्होंने कान्हा के दर्शन कर व्रत खोला।