आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। एनएच-9 पर लगातार लग रहे जाम से आम आदमी परेशान है लेकिन दो जिलों की यातायात पुलिस को इससे फर्क नहीं पड़ रहा। ऐसा लगाता है कि यहां पुलिस नहीं बल्कि आटो चालकों का राज चलता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यहां की हकीकत बयां कर रही है।
एनएच-9 आटो चालकों की मनमर्जी से जाम लग रहा है और लोग इससे परेशान हो रहे हैं, लेकिन यह समस्या पुलिस को दिखाई नहीं दे रही है। हाइवे पर कई प्वाइंट्स पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तो है लेकिन वह आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते जबकि आम वाहन चालक के चालान करते हैं। जाम लगने की स्थिति में ये मूकदर्शक बने रहते हैं।