राज्य ब्यूरो, देहरादून। दीपावली के अवसर पर शहरी निकायों के कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों के भुगतान में संकट न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही की किस्त के रूप में 328.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
इस धनराशि से निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, पेंशन और अन्य अनिवार्य देनदारियों का भुगतान किया जाएगा। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सबसे पहले कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व सेवानिवृत्त कार्मिकों के दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।