National
हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनों के मार्ग बदले; पूर्वा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली की जगह शकूरबस्ती तक
जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही–झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच चौथी रेललाइन के कमीशनिंग और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत हटिया–झारसुगुड़ा एक्सप्रेस एक से तीन
लेखक Shakti Singh140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडेही–झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच चौथी रेललाइन के कमीशनिंग और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत हटिया–झारसुगुड़ा एक्सप्रेस एक से तीन नवंबर तक रद रहेगी।
वहीं, झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस दो से चार नवंबर तक रद रहेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तिथियों में रद किया गया है। पुरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। इससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की तिथि और परिचालन की स्थिति जांचने की जरूरत है।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)