जागरण संवाददाता, पानीपत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 1 नवंबर को प्रस्तावित पानीपत दौरा अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. बीके लीना को औपचारिक पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी।
तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति को 1 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे से 3:35 बजे के बीच ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, थिरना पहुंचना था। यहां उन्हें ब्रह्माकुमारी, पानीपत के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय परियोजना विकसित भारत का संकल्प- ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान का भव्य शुभारंभ करना था।