जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी तस्वीर के जरिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। सोशल मीडिया एक्स पर ये तस्वीर जारी करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा- जीरो चेक कर लो भाई।
गौरतलब है कि यह तस्वीर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद साझा की गई। कांग्रेस चारों राज्यों में कुल 28 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन उसे नागपुर की केवल एक सीट पर जीत मिल सकी।