जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Sabour Flood Relief Scam प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे बेबस पीड़ितों के लिए भेजी गई सरकारी मदद में सेंधमारी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सबौर प्रखंड की खानकित्ता पंचायत में जहां बाढ़ का पानी तक नहीं पहुंचा, वहां के मुखिया जी ने अपने पद का रसूख दिखाते हुए मां, पत्नी, मौसी और भाई की दो पत्नियों समेत परिवार के पांच सदस्यों को बाढ़ राहत की अनुग्रह अनुदान (जीआर) राशि की रेवड़ी बांट दी।