National
एक्सप्रेसवे-हाईवे पर नहीं थम रही ओवरस्पीडिंग, 48 घंटे में 6777 वाहनों का काटा चालान, वसूला 1.38 करोड़ का जुर्माना
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए आपरेशन सेफ स्पीड के तहत दो दिन यानी 48 घंटे में 6777 वाहनों के चालान किए गए और 1,38,32,500 रुपये का जुर्मान
लेखक Aditya Kumar Tiwari60K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए आपरेशन सेफ स्पीड के तहत दो दिन यानी 48 घंटे में 6777 वाहनों के चालान किए गए और 1,38,32,500 रुपये का जुर्माना दर्ज किया गया।
26 और 28 अक्टूबर को चलाए गए इस विशेष अभियान में प्रदेश के नौ एक्सप्रेसवे और एक हाईवे समेत कुल 10 मार्गों पर वाहनों की गति की निगरानी कर कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित किया गया।
अभियान के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर सबसे अधिक 3116 वाहनों के चालान किए गए और 66.98 लाख रुपये का जुर्माना दर्ज किया गया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 1289 चालान के साथ 24.18 लाख रुपये तथा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 537 चालान के साथ 11.82 लाख रुपये का जुर्माना दर्ज हुआ।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)