National
दो या चार नहीं... मेरठ में चिह्नित हैं 1386 अवैध कालोनियां, 312 तोड़ने का किया जा रहा दावा
जागरण संवाददाता, मेरठ। अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को लेकर मेरठ का नाम पूरे देश में गूंज रहा है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश से शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के बाद अवैध निर्माण की जांच की आंच पूरे शहर में फैल गई है। सुप्रीम
लेखक Anuj Sharma45K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को लेकर मेरठ का नाम पूरे देश में गूंज रहा है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश से शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के बाद अवैध निर्माण की जांच की आंच पूरे शहर में फैल गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित न्यायिक आयोग के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में अवैध कालोनियों की संख्या चौंकाने वाली है।रिपोर्ट कहती है कि प्राधिकरण क्षेत्र में दो चार नहीं बल्कि 1386 अवैध कालोनियां चिह्नित हैं।इसके साथ ही प्राधिकरण का दावा है कि इनमें से 312 कालोनियां ध्वस्त कर दी गई हैं। यह दावा सच नहीं है। शहर में ध्वस्तीकरण के नाम पर किया जाने वाला प्राधिकरण का नाटक किसी से छिपा नहीं है। जिन कालोनियों को ध्वस्त कर देने का दावा किया जा रहा है उन सभी में मकान बने हैं और उनमें लोग निवास कर रहे हैं।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)